Pawan Kalyan-Anna के तलाक पर एक्स पत्नी Renu Desai का पोस्ट, बोलीं- कोई भी परफेक्ट नहीं

Renu Desai on Pawan-Anna Divorce: आंध्रा प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला संग तलाक की घोषणा की थी। अब इस बीच पवन की तीसरी पत्नी रेणु देसाई का रिएक्शन सामने आया है।

Renu Desai on Pawan-Anna Divorce: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तलाक की घोषणा की। दोनों ने जॉइन्ट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये दुखद न्यूज। साल 2013 में पवन और अन्ना ने एक दूजे के साथ शादी की थी। लेकिन अब ये 13 साल का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। इस बीच पवन कल्याण की एक्स पत्नी रेणु देसाई (Renu Desai) का इसपर रिएक्शन सामने आया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Trisha Krishnan संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय)

Renu Desai on Pawan-Anna Divorce

Pawan के तलाक पर Renu का रिएक्शन!/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रेणु देसाई ने दिया पवन कल्याण का साथ

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रेणु देसाई ने बिना पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला के तलाक पर अपना रिएक्शन दिया। रेणु ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'किसी इंसान की मुश्किलें पहले से ही बढ़ी हुई हों, तो ऐसे वक्त में उसकी और आलोचना करना बिल्कुल सही नहीं है। जो इंसान पहले से ही तकलीफ में है, उसे और चोट पहुंचाना अमानवीयता है। चाहे किसी का भी रुतबा या पहचान कुछ भी हो, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि आखिरकार वो भी एक इंसान है, किसी का बच्चा, किसी का माता-पिता या किसी का भाई-बहन। दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले हमें अपने घर के शीशे भी देख लेने चाहिए, क्योंकि हममें से कोई भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है। हम सभी इंसान हैं और सहानुभूति, संवेदनशीलता और दयालुता ही वो बुनियादी गुण हैं, जो हमें सही मायने में इंसान बनाते हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका,सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन)

End of Feed