Oscar 2024: 96वां ऑस्कर अवॉर्ड 2024 लॉस एंजिल्स में हुआ। इस बार ऑस्कर में भारत की कोई फिल्म नहीं पहुंची। इसके बावजूद ये ऑस्कर अवॉर्ड भारतीयों के लिए काफी खास रहा। पिछले साल एकेडेमी अवॉर्ड्स में RRR ने बड़ी जीत हासिल की थी। 'आरआरआर' के नाटू-नाटू सॉन्ग को बेस्ट म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग) कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं ऑस्कर में नाटू-नाटू पर परफॉर्मेंस भी हुई थी जिसे दीपिका पादुकोण ने प्रेजेंट किया था। इस बार भी एकेडेमी अवॉर्ड में आरआर की झलक देखने को मिली।
RRR Oscar (credit pic: Instagram)
आरआरआर के क्लिप्स अवॉर्ड सेरेमनी में दिखाए गए। सबसे पहले स्टंट कॉर्डिनेटर्स को ट्रिब्यूट देते समय आरआरआर की एक झलक देखने को मिली। उस शॉर्ट में राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए। इसके अलावा बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग को प्रेजेंट करते समय भी नाटू-नाटू का क्लिप दिखाया गया।
ऑस्कर में देखने को मिली आरआरआर की झलक
एकेडेमी अवॉर्ड्स में आरआरआर की झलक देखकर फैंस बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर नाटू-नाटू का क्लिप वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, हर भारतीय के लिए गर्व का पल। दूसरे यूजर ने लिखा, तमिल दर्शकों के लिए गर्व का पल। नाटू- नाटू को एम.एम. कीरवानी ने गाया है।
ऑस्कर अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर और पुअर थिंग्स का जलवा देखने को मिला है। सिलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, ओपेनहाइमन ने बेस्ट फिल्म का खिताब जीता। ऑस्कर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ ऑस्कर अवॉर्ड्स की चर्चा हो रही हैं।
