Neyyattinkara Komalam Dies: मलयालम सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नेय्यत्तिनकारा कोमलम का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 96 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें एक्ट्रेस कुछ समय से बीमार चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार नेय्यत्तिनकारा कोमलम केरल के परसाला नामक निजी अस्पताल में भर्ती थी।
Neyyattinkara Komalam Dies
बता दें एक्ट्रेस को 15 अक्टूब को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और कल यानी 17 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने अखिरी सांसे ली। इस खबर को सुनकर फैंस को काफी सदमा लगा है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रस का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ समय पहले ही बीमारी के कारण कोमला मेनन के पति का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थीं।
मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित
प्रेम नजीर की पहली फिल्म 'मरुमकल' की मशहूर अभिनेत्री नेय्यत्तिनकारा कोमलम को इस फिल्म के कारण काफी फेम मिला था। वह 1952 में 'आत्मसंथी' में नजर आई थी। बता दें 1994 में नेय्याट्टिनकारा कोमलम को मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (AMMA) की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया था।
