Nayanthara-Dhanush Controversy: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा ( Nayanthara) की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' कल यानी 18 नवंबर को एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज होने वाली है, लेकिन ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज से पहले ही विवाद में आ गई है। हाल ही में इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें 'नानुम राउडी धान' नाम की एक फिल्म के 3 सेकेंड की बीटीएस क्लिप का यूज हुआ था जिसके बाद धनुष ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था।
Nayanthara-Dhanush Controversy
लीगल नोटिस भेजने के बाद नयनतारा ने सोशल मीडिया पर तीन पेज का लेटर जारी किया था, जिसमें धनुष के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया था। अब नयनतारा की ये बातें फैंस को पसंद नहीं आ रही है, जिस कारण फैंस नयनतारा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल 18 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह डॉक्यूमेंट्री नयनतारा के जीवन के कई परदे के पीछे के पलों को कैद करेगी, जिसमें उनके लाइफ के हार्ड टाइम्स को दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा ने धनुष के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नानुम राउडी धान' की छोटी सी क्लिप का इस्तेमाल किया है। इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आईं थी। नयनतारा के पति विग्नेश शिवन इस फिल्म के डायरेक्टर थे। नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में इस फिल्म के गानों को यूज करने के लिए धनुष से परमिशन मांगी थी, लेकिन एक्टर ने एनओसी देने से इनकार कर दिया था। अपनी डॉक्यूमेंट्री में फिल्म का 3 सेकेंड का हिस्सा इस्तेमाल करने के लिए धनुष ने उन पर 10 करोड़ का लीगल नोटिस दे दिया है।
