Nayanthara ने मारा Dhanush को ताना!! Shahrukh Khan से लेकर इन स्टार्स की तारीफ में किया पोस्ट

Nayanthara Share Post for Shahrukh Khan and other Makers : नयनतारा ( Nayanthara) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन सभी फिल्म निर्माताओं और कंपनी का धन्यवाद किया जिन्होंने बिना देर किए नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री के लिए मदद की और एनओसी नहीं लगाई।

Nayanthara Share Post for Shahrukh Khan and other Makers : साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ( Nayanthara) इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में है। उनके जन्मदिन पर नेटफ्लिक्स ने 'नयनतारा : बियोंड दी फेयरी टेल' को रिलीज किया है। इसके रिलीज के बाद से ही हंगामा खड़ा हो गया था, क्योंकि एक्टर धनुष ने उनपर कॉपीराइट का 10 करोड़ का दावा किया था। जिसके बाद दोनों स्टार्स के बीच बहस भी छिड़ गई थी। अब मानो नयनतारा ने अपने चाहने वालों की प्रशंसा की हो और धनुष पर कटाक्ष किया हो, ऐसा कुछ पोस्ट साझा किया है।

Nayanthara Share Post for Shahrukh Khan and other Makers

नयनतारा ( Nayanthara) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन सभी फिल्म निर्माताओं और कंपनी का धन्यवाद किया जिन्होंने बिना देर किए नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री के लिए मदद की और एनओसी नहीं लगाई। नयनतारा ने लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने एक पल में ही अपनी फिल्म के सीन देने के लिए हामी भर दी। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर नजर डालते हैं जहां उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ के निर्माताओं और कंपनी का धन्यवाद किया है जिसकी क्लिप उन्होंने डॉक्यूमेट्री में इस्तेमाल की है। इसमें सबसे पहले नाम शाहरुख खान का है जिसकी टीम के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म जवान में काम किया।

End of Feed