Hit The Third Case: इस दिन सिनेमाघरों पर भौकाल दिखाएंगे नानी, टीजर में दिखा एक्टर का दमदार लुक

Hit The Third Case Movie: साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म सारिपोधा सानिवारम की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब नानी जल्दी ही फिल्म हिट: द थर्ड केस में नजर आने वाला है। हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Hit The Third Case Movie: साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म सारिपोधा सानिवारम की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब नानी जल्दी ही फिल्म हिट: द थर्ड केस में नजर आने वाला है। हाल ही में उनकी फिल्म का टीजर वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नानी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें नानी की ये 32वीं फिल्म है।

Hit The Third Case

Hit The Third Case

हिट: द थर्ड केस को डॉ. सैलेश कोलानू निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म 'हिट' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है। पीछले दो पार्ट को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस टीजर वीडियो की शुरुआत एक बर्फीले पहाड़ों से होती है। साथ ही टीजर में आर्मी का कैप दिखाया जाता है जहां कोई बैठे हुआ रहता है और उसे आदेश आता है कि अपने ऑफिसर को वापस बुलाया जाए, लेकिन वह कहते हैं कि वह ऑफिसर खतरे में नहीं वो ही एक खतरा है।

End of Feed