नंदमुरी बालकृष्ण के 65वें जन्मदिन पर इन स्टार्स ने दी बधाई, डिप्टी सीएम से लेकर प्रोड्यूसर तक ने किया पोस्ट

Nandamuri Balakrishna 65th Birthday Wishes: डाकू महाराज, अखंडम जैसी हिट फिल्मों के स्टार नंदमूरि बालकृष्ण आज पूरे 65 साल के हो गए हैं। अभिनेता को कल रात से ही बधाइयां दी जा रही है। इंडस्ट्री में जुड़े उनके दोस्त और रिश्तेदार उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं। आइए बताते हैं किसने क्या पोस्ट किया

Nandamuri Balakrishna 65th Birthday Wishes: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण( Nandamuri Balakrishna) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अपने घर हैदराबाद में शानदार पार्टी रख रहे हैं। एक एक्टर के साथ-साथ नंदमुरी टीडीए से विधायक भी हैं। अपने करियर में वह राजनीति और सिनेमा दोनों बखूभी निभा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म डाकू महाराज खूब चर्चा में रही थी। एक्टर के जन्मदिन पर उनके फैंस से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। एक्टर के इस खास दिन पर सिनेमा से जुड़े उनके दोस्तों ने कुछ इस तरह से बधाई दी है।

Nandamuri Balakrishna 65th Birthday Wishes:

फिल्म निर्माता गोपीचन्द मालिनेनी( Gopichand Malineni) ने नन्दमूरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने एक्टर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की जिसपर लिखा था। अजेय शक्ति #नंदामुरी बालकृष्ण गारु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! वीरा सिम्हा रेड्डी पर आपके साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ…और अपनी अगली फिल्म के साथ फिर से स्तर बढ़ाने के लिए उत्साहित हूँ।

End of Feed