साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) इन दिनों अपने छोटे बेटे की शादी की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। आज यानी 06 जून को अखिल अक्किनेनी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में केवल करीबी ही शामिल होने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद पता चल रहा है कि जश्न पहले ही धूमधाम से शुरू हो चुका है।
Akhil Akkineni
अखिल अक्किनेनी आज हैदराबाद में जैनब रावजी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के लिए बारात निकल चुकी है, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शादी की बारात में शामिल हुए। इस वायरल तस्वीरों में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला भी साथ नजर आ रहे हैं। इस शानदार पल को खास बनाने के लिए राम चरण, चिरंजीवी जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।
गोल्डन साड़ी में सुंदर लगी बड़ी बहू
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि राम चरण सुबह-सुबह फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान एक्टर ने बेज रंग का कुर्ते और सफेद पायजामा केरी किया है। चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा भी फंक्शन में शामिल हुए। अखिल के भाई नागा चैतन्य भी बेज कुर्ते में स्मार्ट लग रहे हैं। वही शोभिता ने इस दौरान गोल्डन साड़ी और फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया है।
कहां होगी शादी
रिपोर्ट के अनुसार अखिल अक्किनेनी की शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। जहां बड़े भाई की शादी हुई थी। भाई नागा चैतन्य की शादी की तरह ही ये कार्यक्रम भी निजी रखा जाएगा। अखिल अक्किनेनी और जैब रावजी ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। अखिल की होने वाली पत्नी जैनब जाने-माने बिजनेसमैन ज़ुल्फी रावजी की बेटी हैं।
