Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढने में लगे नागा-शोभिता, शादी के बाद किए रीति-रिवाज

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने शादी कर ली है। दोनों की शादी की बेहद प्यारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज के बाद अब शोभिता और नागा का एक वीडियो भी सामने आ रहा है। जिसमें वह रीति-रिवाज करते दिख रहे हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding: शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की अब शादी हो चुकी है। जिसके बाद अब उनके कपल गोल्स वाली फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 4 दिसंबर को अब दोनों ने दोस्तों और परिवार के साथ एक क्लोज वेडिंग की है। हालांकि उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है। दोनों की शादी की कुछ फोटोज और वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में दोनों वेडिंग रिचुअल फॉलो करते दिख रहे हैं। यह वीडियो काफी प्यारा है। नागा और शोभिता दोनों ही एक साथ इन महत्वपूर्ण पलों को एंजॉय कर रहे हैं। यहां इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- OMG: इन सुपरस्टार को ले डूबा SS Rajamouli संग काम करने का श्राप! प्रभास, JN NTR के बाद अब रामचरण का भी होगा बंटाधार?

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding

नागा-शोभिता की शादी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में हमें नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला को 'फिशिंग द रिंग' नाम का एक रिचुअल करते हुए दिख रहे हैं। दोनों इस रिचुअल को काफी एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस रिवाज में एक अंगूठी को दूध और पानी से भरे एक बर्तन में रखा जाता है, और कपल को अपने हाथों से इसे ढूंढना होता है और जो भी अंगूठी ढूंढता है, जिंदगी भर के लिए उसे अपनी बात मनवाने का अधिकार मिल जाता है।

End of Feed