नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी खूब ट्रेंड में है। फैंस कपल की शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अपनी शादी की चर्चा के बीच एक्टर ने हाल ही में अपने बच्चों को लेकर कुछ बातें कही है, जो तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपने बच्चों को लेकर क्या कहा है।
Naga Chaitanya
राणा दग्गुबाती जल्द ही अपने नए शो TheRanaDaggubatiShowOnPrime में नजर आने वाले हैं। एक्टर का ये शो 23 नंवबर से शुरू होने वाला है। हाल ही में इस शो से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनलगड्डा, श्री लीला, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा मेहमान बनकर शो में आते नजर आ रहे हैं। राणा दग्गुबाती के इस शो में कई पॉपुलर सेलेब्रिटीज बातचीत और मजेदार एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगे।ये शो हर शनिवार को आएंगा। यह शो भारत में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर देखा जा सकेगा।
हैप्पी मैरिड और कपल्स ऑफ किड
हाल ही में सामने आए ट्रेलर में नजर आ रहा है कि राणा दग्गुबाती नागा चैतन्य से पंहुते हैं कि आप अपनी होने वाले परिवार को कैसे देखते हैं। इसपर एक्टर ने कहा-हैप्पी मैरिड और कपल्स ऑफ किड। इस बात को सुनकर राणा दग्गुबाती कहते हैं कितने कपल्स ऑफ किड 2-4। इस बात को सुनकर एक्टर बहुत हंसते हैं। अब राणा दग्गुबाती की बात जमकर वायरल हो रही है।
नागा चैतन्य की आने वाली फिल्म
नागा चैतन्य जल्द ही थंडेल में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्य के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों पर आधारित है।
