Sobhita And Naga Chaitanya: नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थंडेल' को लेकर बिजी चल रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'थंडेल' को चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शादी के बाद नागा की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए टीम जोरदार प्रमोशन कर रही हैं।
sobhita and naga chaitanya
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर विस्तार से बात की है। एक्टर से पूछा गया कि उनका शादी के बाद जीवन कैसा रहा है, इसे एक शब्द में एक्टर ने 'शानदार' बताया। बता दें नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिंसबर 2024 को शादी की थी। एक्टर ने कहा कि उन्हें शादी किए सिर्फ कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन वो हर समय वर्क-लाइफ बैलेंस करके रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा गुण है जो उन दोनों में समान है और शायद यही कारण है कि वे पहली बार एक-दूसरे से जुड़े थे।
नागा चैतन्य शोभिता संग आएंगे फिल्म में नजर
नागा चैतन्य ने बताया कि वो और शोभिता एक ही जगहें से हैं, लेकिन दोनों शहर-शहर से बड़े हुए हैं, लेकिन दोनों के बीच जो सिनेमा का प्यार वो उन्हें जुड़ने में मदद करता है। नागा चैतन्य से जब पूछा गया कि उन्हें शोभिता धूलिपाला संग काम करने का मौका मिलेगा तो वो करेंगे। इस पर एक्टर ने कहा-"इस मामले पर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है, अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट उनके पास आती है, तो वे निश्चित रूप से इसपर काम करेंगे।"
कब हुई थी कपल की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की थी। बता दें दोनों ने 08 अगस्त 2024 को सगाई की थी।
