बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी अपना जादू दिखानी वाली मृणाल के सभी दीवाने हैं। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग पर जान देते हैं। फिल्मों के अलावा मृणाल टीवी में भी काम चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शख्स की जमकर क्लास लगाई है। बता दें एक शख्स ने मृणाल ठाकुर के साथ अपना एक वीडियो एडिट किया था जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया।
Mrunal Thakur
बता दें मृणाल ठाकुर के किसी फैन ने दिवाली पर उनके साथ एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया। जिसको देखने के बाद एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आ गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस फैन को जमकर फटकार लगाई। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में लिखा- भाई क्यों झूठी तस्सली दे रहा है खुद को। आपको लगता है आप जो कर रहे हैं उससे आप कूल बन जाएंगे।
क्लास लगाने के बाद एक्ट्रेस ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। फिर एक्ट्रेस ने अपने स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-आशा है कि आप एक दिन अच्छी फिल्में एडिट करेंगे! शुभकामनाएं, शुभ दिवाली।' अब कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं कि एक्ट्रेस पहले फटकार लगाती हैं फिर प्यार दिखाती हैं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
मृणाल ठाकुर हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फैमिली स्टार' में नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखाया। वही एक्ट्रेस ने नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो किया था। इसके अलावा, मृणाल 'पूजा मेरी जान', 'विश्वंबर' और 'सन ऑफ सरदार 2' में भी नजर आएंगी। फैंस उनकी फिल्मों का बेस्रबी से इंतजार करते हैं।
