Mr Bachchan Twitter Review: रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे मिली-जुले रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन एक चीज जिसने फैंस को प्रभावित किया है, वह है सिद्धू जोनालागड्डा का कैमियो। कई दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आ रही है। लेकिन, सिद्धू जोनलगड्डा के कैमियो को फिल्म के सबसे रोमांचक हिस्सों में से एक के रूप में उजागर किया है।
Mr Bachchan
'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' का आधिकारिक रीमेक है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में नजर आए थे। 'मिस्टर बच्चन' की बात करें तो इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर के तहत किया गया है। इसमें रवि तेजा अहम भूमिका में है।
सिद्धू की एंट्री रही शानदार
एक यूजर ने बताया कि फिल्म आम तौर पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन सिद्धू का छोटा सा सीन दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा और यह फिल्म के उन कुछ पलों में से एक थी जिसने वाकई उत्साह पैदा किया। दूसरे ने बताया कि सिद्धू की मौजूदगी हालांकि छोटी थी, लेकिन दर्शकों को खुश करने के लिए काफी थी। तीसरे ने लिखा- स्टार बॉय सिद्धू की 5 मिनट की एंट्री में थिएटर में दर्शकों की सीटियां बजने में मजबूर कर दिया।
उम्मीद में खरी नहीं उतरी फिल्म
रवि तेजा की यह फिल्म एक सरकारी अधिकारी द्वारा भ्रष्ट राजनेताओं पर छापेमारी की कहानी है। यह फिल्म 2018 में आई अजय देवगन की 'रेड' का आधिकारिक तेलुगु वर्जन है। हालांकि, मजबूत आधार के बावजूद, कई दर्शकों को लगा कि फिल्म ने वह पंच नहीं दिया जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है।
