रजनीकांत संग दोबारा काम करने पर मणि रत्नम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये तो वक्त ही बताएगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2025, 03:45 PM IST

Mani Ratnam on Reunite With Rajinikanth: फेमस डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) ने 34 साल बाद रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ फिर से काम करने की संभावना पर चुप्पी तोड़ी। मणि रत्नम का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं मणि रत्नम ने क्या कहा है।

Mani Ratnam on Reunite With Rajinikanth: फेमस डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक बाद एक खबरें सामने आ रही है। मणि रत्नम भी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मिलकर 'थग लाइफ' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान मणि रत्नम ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में मणि रत्नम ने कमल हासन और रजनीकांत (Rajinikanth) संग काम करने पर बोलते हुए नजर आए। इस दौरान मणि रत्नम ने रजनीकांत संग दोबारा काम करने पर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं मणि रत्नम ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा।

Mani Ratnam on Reunite With Rajinikanth

मणि रत्नम ने रजनीकांत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

मणि रत्नम अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ के साथ-साथ एक बयान को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। News18 को दिए में मणि रत्नम में पहले कमल हासन (Kamal Haasan) संग काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि 'कमल के साथ पहले और अब काम करने में कोई खास फर्क नहीं लगा। वह पहले भी बहुत समझदार थे और बड़े स्टार थे। मैं तो तब नया था फिर भी उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और ये भरोसा अब भी वैसा ही है।' रजनीकांत के साथ फिर से काम करने की चर्चा पर मणिरत्नम ने हंसते हुए कहा, 'ये सवाल तो रजनी सर से पूछना चाहिए। आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।' इसके बाद डायरेक्टर ने 'थग लाइफ' के बाद के प्लान्स के बारे में ने बताया, 'मैं थोड़ा आराम करना चाहता हूं। मेरे पास चार कहानियों के आइडिए हैं पर अभी वे पूरी तरह तैयार नहीं हैं।'

End of Feed