निर्माता और मॉलीवुड सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस में से एक सैंड्रा थॉमस ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग की स्थिति के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन खुलासे को सुनकर लोग काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं।
Malayalam actress Sandra Thomas
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं के यूज पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, कुछ समय पहले एक्ट्रेस विंसी एलोशियस ने शाइन टॉम चाको (Shine Tom Chacko) पर नशे में उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन उनपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर ये घटना चर्चा का विषय बन गई है। 2023 में भी सैंड्रा थॉमस ने नशीली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई थी, लेकिन दो साल बाद भी ये बंद नहीं हुआ है।
ड्रग के लिए विशेष बजट
सैंड्रा थॉमस ने कहा कि-"फिल्म एसोसिएशन को सिनेमा में नशीली दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ सालों पहले ही रुख अपना लेना चाहिए था। उन्होंने बताया कि फिल्म सेट पर कई लोग इस मुद्दे से अच्छी तरह वाकिफ हैं। किसी ने भी कार्रवाई नहीं की क्योंकि वे अभी भी इसमें शामिल लोगों के साथ काम करना चाहते थे, उन्होंने आरोप लगाया कि अब ड्रग के इस्तेमाल के लिए विशेष बजट और कमरे भी आवंटित किए जा रहे हैं। वही एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ एक या दो लोगों की वजह से पूरे इंडस्ट्री को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।"
क्यों नहीं करवाते शिकायत
सैंड्रा का कहना है कि, "निर्माता शिकायत कराने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनकी फिल्में रुक जाएंगी। अगर कोई सेट पर पकड़ा जाता है, तो शूटिंग रुक जाती है। इससे एक्टर-एक्ट्रेस की इमेज भी खराब होती है।
