Mahesh Babu, SSMB 29: बाहूबली डायरेक्टर SS राजामौली (SS Rajamouli) अब अपनी अगली फिल्म SSMB29 पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। ऑस्कर विजेता एसएस राजामौली भारत के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं, उनकी आखिरी फिल्म RRR को सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी प्यार मिला है। रामचरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (JR NTR) जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बाद अब एसएस राजामौली सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म करने वाले हैं। SSMB 29 में वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू संग बड़ी स्क्रीन पर जलवा बिखेरने वाले हैं। एसएस राजामौली और महेश बाबू की ये फिल्म साल 2024 में ही ऑनफ्लोर जाने वाली है।
SSMB 29 to go on floor in 2024
फिल्म को लेकर ये ताजा अपडेट अब सामने आ गया है। आरआरआर के बाद से ही फैंस एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए फिल्म को लेकर सामने आई इस अपेडट पर एक नजर डालते हैं।
इंडिया की सबसे महंगी फिल्म होगी SSMB 29
एसएस राजामौली के सूत्रों से मिली जानकारी से पता चल रहा है कि उनकी फिल्म SSMB 29 इंडिया की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म का टोटल बजट 1000 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को इसी साल 2024 में शुरू किया जाने वाला है। एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू की देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
