Kalki 2898 ad Release Postponed : साउथ सुपरस्टार प्रभास ( Prabhas) इन दिनों अपनी फिल्म सालार पार्ट वन( Salaar Part one) को लेकर हर जगह छाए हुए हैं। बाहुबली स्टार ने बड़े पर्दे पर ग्रेंड कमबैक किया है जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। वहीं फैंस को अब उनकी अगली फिल्म कल्कि 2898 का बेसब्री से इंतजार है फिल्म जहां इसी महीने रिलीज होने वाली थी वहीं अब फैंस के लिए थोड़ी निराशजनक खबर है। बता दें कि कल्कि 2898( Kalki 2898 ad) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
सालार के बाद फैंस प्रभास की अगली फिल्म कल्कि 2898 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि जनवरी 14 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिश्चित तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। मेकर्स द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी महीने के आखिर तक मेकर्स फिल्म को लेकर घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले इसी महीने 14 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।
नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2989 के पहले लुक ने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। वहीं फिल्म में प्रभास के किरदार को देखकर फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब लग रहा है कि मेकर्स प्रभास के फैंस को थोड़ा और इंतजार करवाना चाहते हैं। बता दें कि कल्कि 2989 एक साइंस-फ़ाई फिल्म है जिसे 600 करोड़ से भी ज्यादा बजट में बनाया है। फिल्म में प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड के खलनायक अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) , दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) , कमल हासन( Kamal Hassan) और दिशा पाटनी( Disha Patni) नजर आने वाली हैं।
