रजनीकांत की कुली के सेट से वीडियो लीक होने से लोकेश कनगराज हुए निराश, इमोशनल नोट शेयर कर कहा- 'किसी की एक रिकॉर्डिंग के कारण...'

Lokesh Kanagaraj on leaked video of Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो लीक हो गया था। हाल ही में वीडियो लीक होने के बाद इस फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक इमोशनल नोट लिखा।

Lokesh Kanagaraj on leaked video of Coolie: रजनीकांत की फिल्म कुली का काफी ज्यादा बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो लीक हो गया था जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हड़कंप मच गया है। हाल ही में वीडियो लीक होने के बाद इस फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक इमोशनल नोट लिखा।

Coolie

Coolie

निर्देशक लोकेश कनगराज ने लिखा-"किसी की एक रिकॉर्डिंग के कारण कई लोगों की दो महीने की मेहनत बेकार चली गई। निर्देशक लोकेश ने सभी से अनुरोध किया है कि इस तरह की चीजों में बिल्कुल में शामिल ना हो। इस लीक में नागार्जुन अक्किनेनी सफेद कलर के सूट में एक्शन करते नजर आ रहे थे और आस-पास काफी भीड़ दिख रही थी।

End of Feed