Lal Salaam Twitter Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था। इस फिल्म में विष्णु विशाल लीड रोल में है। फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। ऐश्वर्या रजनीकांत बतौर निर्देशक 13 साल बाद वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में है। फिल्म में एक्टर ने मोइद्दीन भाई का रोल निभाया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। आइए जानते हैं दर्शकों ने फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को कैसा बताया है।
Lal Salaam Twitter Review (credit pic: instagram)
लाल सलाम को दर्शक सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फैंस फिल्म को लेकर लगातार ट्विटर पर रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लाल सलाम सेकंड हाफ जबरदस्त है। दूसरे यूजर ने लिखा, रजनीकांत के परफॉर्मेंस की जितनी तारीफ की जाए कम है। तीसरे यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद अच्छी फिल्म देखी है। चौथे यूजर ने लिखा, थलाइवा की परफॉर्मेंस बेस्ट थी।
दर्शकों ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
रजनीकांत की लाल सलाम के साथ बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का ईगल भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ईगल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ईगल के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई है। तीनों फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलता है। ये देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
