L2 Empuraan on OTT: पॉपकॉर्न लेकर हो जाएं तैयार, अब घर बैठे देख‍िए मोहनलाल की 'L2 एम्पुरान',जानिए कब और कहां

L2 Empuraan on OTT: 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एल2 एम्पुरान को रिलीज के कुछ दिनों बाद ही विवादों का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म ने बजट की कमाई वसूल ली। अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कब और कहां।

L2 Empuraan on OTT: लूसिफर की सीक्वल एल2: एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा दिया था। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर मोहनलाल नजर रहे हैं। अब इस फिल्म का आनंद आप घर पर बैठकर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि कब और कहां मोहनलाल की फिल्म स्ट्रीम होने वाली है।

L2 Empuraan

L2 Empuraan

सिनेमाघरों में दमदार कमाई करने के बाद मोहनलाल की फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 24 अप्रैल, 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। एक्शन से भरपूर राजनीतिक थ्रिलर को आप घर पर बैठकर आराम से देख सकते हैं।

End of Feed