King 100: 28 सालों बाद Tabu ने अपने एक्स Nagarjuna संग मिलाया हाथ, कभी थे इश्क के चर्चे

Tabu's Next With Nagarjuna: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने 28 सालों बाद फिल्म 'किंग 100' के लिए हाथ मिलाया है। दोनों की जोड़ी को फैन्स देखने के लिए बेताब हैं।

Tabu's Next With Nagarjuna: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक तब्बू (Tabu) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि तब्बू ने अब फिल्म 'किंग 100' (King 100) की शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि तब्बू को इस मूवी में उनके एक्स और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का टाइटल 'किंग 100' इसलिए रखा गया है कि क्योंकि यह नागार्जुन की 100वीं फिल्म है। तब्बू और नागार्जुन को जोड़ी को 28 सालों के बाद बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

Tabu's Next With Nagarjuna

तब्बू और नागार्जुन साथ में करेंगे फिल्म (Pic Credit: Instagram)

तब्बू संग नजर आएंगे नागार्जुन

तब्बू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर यह कन्फर्म कर दिया है कि वो 'किंग 100' का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया है। तब्बू इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। बताते चलें इस मूवी को नागार्जुन के बैनर 'अन्नपूर्णा स्टूडियोज' के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। नागार्जुन और तब्बू की साथ में चौथी फिल्म होगी। (इसे भी पढ़ें: जयदीप अहलावत से लेकर पंकज त्रिपाठी सहित इन एक्टर्स को OTT से मिली पहचान, देखें लिस्ट)

End of Feed