Toxic के बोल्ड सीन्स देख बौखला उठी कियारा आडवाणी? मेकर्स से की टोन डाउन करने की अपील

  • Authored by: अभय
  • Updated May 3, 2026, 03:10 PM IST

Kiara Advani on Toxic: यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) के बोल्ड सीन्स को लेकर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने चिंता जताई है। तो चलिए जानते हैं कि...

Kiara Advani on Toxic: साउथ के फेमस स्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसको लेकर काफी विवाद हो गया था। इसकी वजह फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में दिखाए गए बोल्ड सीन्स थे। अब इन सब के बीच फिल्म टॉक्सिक को बोल्ड सीन्स को लेकर बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कियारा ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: BREAKING: Yash की Toxic की रिलीज डेट फिर टली)

Kiara Advani on Toxic

'टॉक्सिक' के बोल्ड सीन्स पर कियारा ने जताई चिंता (Image Source: Toxic Movie)

कियारा आडवाणी ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म टॉक्सिक की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कियारा आडवाणी से जुड़ी एक रिपोर्ट है। Gulte की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने फिल्म के कुछ सीन स्क्रीन पर देखने के बाद अपनी चिंता लीड एक्टर यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास के सामने रखी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कियारा ने पहले रोमांटिक सीन की शूटिंग इस भरोसे पर की थी कि इसे इस तरह फिल्माया जाएगा जिससे वो सहज महसूस करें। लेकिन जब उन्होंने बाद में वो सीन देखे, तो बताया जा रहा है कि उनकी राय बदल गई कि इन सीन को कैसे दिखाया जाना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि कियारा ने मेकर्स से अनुरोध किया है कि या तो इन रोमांटिक सीन को काफी कम कर दिया जाए या फिर एडिटिंग के दौरान उन्हें थोड़ा टोन डाउन किया जाए। (ये भी पढ़ें: 2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur)

अभी तक मेकर्स ने नहीं दी जानकारी

फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी खबर पर अभी तक कोई अधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स और कियारा आडवाणी के बयान का लोगों को अभी भी इंताजर है। लेकिन अभी तक न तो मेकर्स ने ऐसा कोई बयान दिया है, न ही कियारा की तरफ से कोई पुष्टि हुई है।

End of Feed