बचपन के प्यार को हमसफर बनाने चली Keerthy Suresh, समंदर किनारे लेंगी सात फेरे

कीर्ति सुरेश ( keerthy suresh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी करने वाली हैं। दोनों 15 साल से रिलेशनशिप में है। एक्ट्रेस गोवा में सात फेरे लेने वाली है। आइए जानते हैं कीर्ति सुरेश किस दिन शादी करने वाली हैं।

साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ( keerthy suresh) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी करने वाली हैं। कपल 15 साल से रिलेशनशिप में है।

Keerthy Suresh

Keerthy Suresh

कीर्ति और एंटनी की लव स्टोरी हाई स्कूल से शुरू हुइ थी अब एक्ट्रेस अपने बचपन के प्यार को हमसफर बनाने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार शादी 11 और 12 दिसंबर को गोवा में एक निजी समारोह में होगी। इस शादी में परिवार के करीबी लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी शादी की घोषणा कर सकती हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस अरेंज मैरिज करने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश मंगेतर दुबई में रहते हैं।

End of Feed