Karuppu के शोज हुए रद्द तो आगबूबला फैंस ने किया जक्काजाम, डायरेक्टर बालाजी ने मांगी माफी

साउथ फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शोज कैंसिल हो जाने के बाद एक्टर सूर्या के फैंस सड़कों पर उतर आए हैं। करप्पू के डायरेक्टर आरजे बालाजी ने ने सबसे माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है।

साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म करप्पू सिनेमाघरों में 14 मई की सुबह रिलीज होनी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इस मूवी के शो सुबह-सुबह कैंसिल हो गए। फिल्म करप्पू के शो कैंसिल होने की वजह से सूर्या के फैंस में गुस्सा हैं और वो लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सामने आ रहे वीडियो बता रहे हैं कि सूर्या के फैंस शांत बैठने वाले नहीं हैं और विरोध प्रदर्शन के जरिए मेकर्स के कानों तक अपनी बात पहुंचाकर ही मानेंगे। (इसे भी पढ़ें: ओपनिंग-डे पर मक्खी मारती दिखेगी Pati Patni Aur Woh Do, मुश्किल से कमाएगी 5-6 करोड़)

Karuppu के शोज हुए रद्द तो आगबूबला फैंस ने किया जक्काजाम

Karuppu के शोज हुए रद्द तो आगबूबला फैंस ने किया जक्काजाम

Karuppu के डायरेक्टर ने तोड़ी पूरे मामले पर चुप्पी

सूर्या स्टारर करप्पू के डायरेक्टर आरजे बालाजी (RJ Balaji) ने कुछ देर पहले एक वीडियो जोरी करके पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सूर्या के फैंस से माफी मांगी है। आरजे बालाजी ने कहा है, "फिल्म के शो सुबह कैंसिल नहीं होने चाहिए थे लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा हो गया है। मैं सभी से माफी मांगता हूं और वादा करता हूं कि आप ये मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे।" (इसे भी पढ़ें: CM बनते ही Thalapathy Vijay ने शुरू की 'जन नायगन' की रिलीज की तैयारी, प्रोड्यूसर को Cannes से बुलाया वापस)

End of Feed