Toxic: KGF स्टार Yash संग रोमांस करेंगी Kareena Kapoor Khan!! मेकर्स ने किया अप्रोच

Kareena to join Yash's Toxic: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री में फैल रही लेटेस्ट खबर के अनुसार करीना कपूर खान जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश (Yash) के साथ टॉक्सिक नाम की मूवी में दिखाई देंगी। टॉक्सिक (Toxic) के मेकर्स ने करीना को यश के अपोजिट साइन करने का मन बनाया है।

Kareena to join Yash's Toxic: बाहुबली सीरीज के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ कलाकारों को साथ काम करते हुए देखा जा रहा है। ताजा खबर की मानें तो केजीएफ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को अप्रोच किया है। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स यश (Yash) के अपोजिट करीना को लेना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार बेबो से चर्चा में हैं।

Kareena Yash Toxic Movie

Kareena Yash Toxic Movie

इंडिया टुडे की ताजा खबर के मुताबिक, यश और फिल्म टॉक्सिक (Toxic) के मेकर्स एक ऐसी अदाकारा को साइन करना चाहते हैं, जिसके आने से न केवल प्रोजेक्ट का स्तर बढ़ जाए बल्कि उस अदाकारा की लॉयल ऑडियंस भी हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक टॉक्सिक के साथ जुड़ पाएं। अगर करीना कपूर खान के साथ मेकर्स की बात बन जाती है तो जल्द ही बेबो टॉक्सिक के साथ साउथ डेब्यू करती दिखाई देंगी। टॉक्सिक की कहानी अगर बेबो को पसंद आती है तो यह उनकी यश के साथ पहली फिल्म होगी।

End of Feed