Amala Paul Announced Pregnancy: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अमला पॉल ने फैंस को गुडन्यूज दी हैं। एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में अमला के पति जगत देसाई भी नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। अमला ने पिछले साल 6 नवंबर 2023 को अपने बॉयफ्रेंड जगत संग शादी की थी।
एक्ट्रेस की शादी को महज 2 महीने ही हुए हैं। फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, अब मुझे पता चला जाएगा 1+1 तीन कैसे हो सकते हैं। एक्ट्रेस नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
अमाला जल्द बनने वाली हैं मां
एक तरफ जहां फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, पहले प्रेग्नेंसी कंफर्म करो फिर शादी। दूसरे यूजर ने लिखा, इतनी जल्दी कैसे। तीसरे यूजर ने लिखा, आज कल लोगों ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने का ट्रेंड बनाया है। अमाला ने 6 नवंबर को जगत संग दूसरी शादी की थी। इससे पहले एक्ट्रेस ने ए एल विजय संग शादी की थी।
