Karan Johar ने Prithviraj Sukumaran से मिलाया हाथ, फिल्म ओडियन का ऐलान

Karan Johar Next Project: पृथ्वीराज सुकुमारन ने करण जौहर के साथ हाथ मिला लिया है। धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' का ऐलान कर दिया है।

Karan Johar Next Project: साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगे। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। फिल्म वाराणसी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वीराज सुकुमारन ने करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिला लिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला)

Karan Johar Next Project

फिल्म ओडियन का ऐलान (pic credit-instagram)

फिल्म ओडियन का ऐलान (pic credit-instagram)

करण जौहर ने मलयालम इंडस्ट्री में रखा कदम

धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' का ऐलान कर दिया है। ये एक पीरियड फिल्म होगी, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोककथाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सुप्रिया मेनन कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन राहुल सदाशिवन करेंगे। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वारियर लीड रोल में नजर आएंगे। सबसे खास बात यह है कि यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली मलयालम फिल्म होगी। करण जौहर ने कहा कि वो लंबे समय से मलयालम सिनेमा के फैन रहे हैं और हमेशा इसका हिस्सा बनना चाहते थे। उनके मुताबिक, जब यह कहानी और राहुल सदाशिवन का विजन उनके पास आया तो उन्हें लगा कि यही सही समय है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी कहानी है, जिसे बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

End of Feed