कांतारा सहित साउथ की इन फिल्मों का बजा पूरे भारत में डंका, क्यों हिल गई बॉलीवुड की सत्ता?

South Movies Success Secret: कांतारा, पुष्पा और केजीएफ जैसी फिल्मों ने ये साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अच्छी कहानी वाली फिल्में ही चलेंगी। इसके अलावा भी कई चीजें हैं जिसको साउथ के मेकर्स ने समझा और इसपर काम किया। आज हम आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में ये बताएंगे कि क्यों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में लगातार हिट हो रही है।

South Movies Success Secret: हाल ही में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने फिर से साउथ इंडस्ट्री का झंडा बॉलीवुड की छाती पर गाड़ दिया है। ऐसा हम नहीं ऐसा लोग कह रहे हैं क्योंकि जिस तरह बॉलीवुड का स्तर गिरता जा रहा है और उसके ऊपर से साउथ इंडस्ट्री लगातार नई उचाइंया छू रही है आने वाले दिनों में लोग बॉलीवुड को भूल भी सकते हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों में कुछ ऐसे लोग अब भी मौजूद है जो लगातार अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उनको वो दर्जा नहीं मिल पाया है जिसके वो हकदार है। खैर बात करें साउथ फिल्मों की तो चाहें नॉर्थ हो या ईस्ट हर जगह बस तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों का दबदबा कायम हो गया है। आज हम आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में ये बताएंगे कि क्यों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में लगातार क्यों हिट हो रही है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर..

south cinema success

Pic Credit- Times Now Navbharat

कांतारा जैसी फिल्मों से क्यों आसानी से जुड़ जाते हैं लोग

कांतारा जैसी फिल्मों की सक्सेस का राज है उसकी कहानी...आपको याद है स्त्री को छोड़कर कब बॉलीवुड के मेकर्स ने ऐसी फिल्म बनाई जो कि लोककथाओं पर आधारित हो....ये बात बॉलीवुड वाले समझ नहीं पाए कि लोग आजकल फालतू एक्शन और वही घिसी पिटी रोमांटिक कहानियों से बोर हो गए हैं। उनको चाहिए ऐसा कुछ जो उन्हें आखिर तक बांधे रखे। बॉलीवुड की महंगी-महंगी बातों से लोग बोर हो गए है लोगों को चाहिए ऐसी मूवी जिसमें भारत की संस्कृति, अच्छी कहानी और शानदार VFX हो, इसलिए कांतारा जैसी मूवीज को लोग इतना प्यार दे रहे हैं।

End of Feed