'Kantara 2' Teaser: रुद्राक्ष पहने त्रिशुल लिए खून से लथपथ नजर आए ऋषभ शेट्टी, रिलीज हुआ कांतारा 2 का जबरदस्त टीजर

'Kantara 2' Teaser: ऋषभ शेट्टी ( Rishabh Shetty) की 'कांतारा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से टीजर सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इस टीजर के डॉयलॉग लोगों का दिल जीत रहे हैं।

'Kantara 2' Teaser: ऋषभ शेट्टी ( Rishabh Shetty) की 'कांतारा 2' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। 'कांतारा 2' के टीजर में ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इस टीजर में ऋषभ शेट्टी का लुक प्रीक्वल से भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है।

Kantara

Kantara

टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग से होती है। जिसमें कहा जाता है कि 'वह पल आ गया है। दिव्य जंगल फुसफुसाता है।' बैकग्राउंड में, एक धुंधली फोटो दिखाई देती है, जिसमें ऋषभ शेट्टी हाथ में मशाल लिए नजर आते हैं, फिर एक्टर शिवा रुप में नजर आते है, जो हाथ में त्रिशुल लिए और रुद्राक्ष पहने और खून से लथपथ नजर आते हैं। जैसे ही वो आगे जाते हैं पीछे से आवाज आती है 'प्रकाश! प्रकाश में सब कुछ दिखाई देता है, लेकिन यह प्रकाश नहीं है। यह एक दर्शन है। एक दृष्टि जो हमें दिखाती है कि कल क्या था, क्या है और क्या होगा। क्या तुम नहीं देख सकते?' इस टीजर के डायलॉग को लोग अब बहुत पसंद कर रहे हैं।

End of Feed