Kannappa Teaser Release Date: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड फिल्म कन्नप्पा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। कन्नप्पा भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होने वाला है।
Kannappa Teaser Release Date
कन्नप्पा के निर्माताओं ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर फिल्म के टीजर रिलीज डेट की घोषणा की है। इस फिल्म का टीजर 1 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाला है। रिलीजडेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें। कन्नप्पा का टीजर 1 मार्च को आ रहा है। भक्ति और वीरता की यात्रा आगे बढ़ती है। क्या आप तैयार हैं? इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और बेस्रबी से इस टीजर का इंतजार कर रहे हैं।
कन्नप्पा एक हाई बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद है। कन्नप्पा विष्णु मांचू के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने फिल्म को एक शानदार दृश्य देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास सहित कई सितारे भी नजर आने वाले हैं। ये सितारे जबरदस्त कैमियो करने वाले हैं। फिल्म में सरथ कुमार, प्रभु देवा और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी धमाकेदार रोल करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बड़े मियां छोटे मियां के बाद के तुरंत बाद अक्षय कुमार कन्नप्पा के प्रोडक्शन में शामिल हो गए थे।
