साउथ मूवीज

Kubera Release Date: नागार्जुन-धनुष की 'कुबेर' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, हाउसफुल 5 से बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

Kubera Release Date: कुबेर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन-धनुष एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। आइए जानते हैं कि कब ये फिल्म रिलीज हो रही है।

Image

Kubera

Kubera Release Date: धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अब नागार्जुन-धनुष की 'कुबेरा' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। आइए जानते हैं कि नागार्जुन-धनुष की 'कुबेर' कब रिलीज होने वाली है।

कुबेर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शेखर कम्मुला निर्देशित कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर कुबेर मेकर्स ने आखिरकार रिलीज की डेट से पर्दा उठा दिया है। बता दें कुबेर 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाल ही है। निर्माताओं ने रिलीज डेट का खुलासा करते-करते पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में धनुष और नागार्जुन एक दूसरे के सामने हैं दिखाई दे रहे हैं।

टीजर ने उड़ाया था गर्दा

हाल ही में कुबेर के मेकर्स ने एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें फिल्म के कुछ शानदार सीन्स दिखाई दे रहा था। लगभग एक मिनट की क्लिप में धनुष के किरदार को एक भिखारी के रूप में पेश किया गया है और भाग्य की ओर उसकी यात्रा को दर्शाया गया है। फैंस को ये टीजर काफी ज्यादा पसंद आया था। कुबेर एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए शेखर और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article