Kannappa First Look: गले में रूद्राक्ष माथे पर त्रिपुंड लगाए नजर आए प्रभास, बसंत पंचमी के दिन सामने आया कन्नप्पा से पहला लुक

Kannappa First Look: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'कन्नप्पा' (Kannappa) से प्रभास का पहला लुक सामने आया है। इस लुक को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्सिस्टेंड हो गए हैं। इस पोस्टर में प्रभास का रूद्र अवतार देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि प्रभास की ये फिल्म कब रिलीज होने वाला है।

Kannappa First Look: प्रभास के पाइपलाइन पर कई फिल्में हैं। इसमें मच अवेटेड फिल्म 'कन्नप्पा' (Kannappa) का नाम भी शामिल है। अब प्रभास एक बार भी फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल ही में फिल्म से प्रभास का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में एक्टर का रूद्र अवतार देखने को मिल रहा है। अब इस अवतार को देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्सिस्टेंड हो गए हैं।

Kannappa First Look

Kannappa First Look

वसंत पंचमी के शुभ दिन कन्नप्पा के मेकर्स ने प्रभास का ये शानदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में प्रभास एक साधु के वेश में नजर आ रहे हैं। प्रभास के माथे पर त्रिपुंड लगा नजर आ रहा है। वहीं एक्टर एक अर्धचंद्राकार छड़ी रखे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-"‘रुद्र’ के रूप में नए लुक का अनावरण। कन्नप्पा में अटूट रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतार। भक्ति, त्याग और प्रेम की एक यात्रा। ये फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हरहरमहादेव।"

End of Feed