Kannada actor Darshan: साउथ के एक्टर पर हत्या का आरोप लगा है। बता दें कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में पूछताछ शुरू की है। साथ ही एक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उन्हें मैसूर पुलिस बेंगलुरु लेकर जा रही है।
Kannada actor Darshan
हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम उजागर किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रेणुकास्वामी की 8 जून को हत्या कर दी गई थी। उसका शव 9 जून को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला था। पुलिस ने कहा कि रेणुकास्वामी ने दर्शन की पत्नी को "अश्लील मैसेज" भेजे थे।
सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि आरोप है कि रेणुकास्वामी दर्शन की पत्नी को अपमानजनक संदेश और टिप्पणियां भेज रहे थे, जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा, "तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले को सुलझाने में मदद मिली।"
करियर की शुरुआत
दर्शन ने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले, दर्शन एक प्रोजेक्शनिस्ट के रूप में काम करते थे। बाद में, वह अनुभवी सिनेमैटोग्राफर बीसी गौरीशंकर के सहायक कैमरामैन बन गए। उन्हें अपनी पहली फिल्म 1997 में मिली, जिसका नाम 'महाभारत' था। एस नारायण ने उन्हें एक सहायक भूमिका के लिए रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद, उन्हें फिल्मों में मुख्य अभिनेता बनने का मौका मिला।"
इन फिल्मों में आए थे एक्टर
अभिनेता को अनाथारू में भी काम किया था जो 2007 में रिलीज हुई थी। वहीं उन्होंने क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना में मुख्य भूमिका निभाई जो 2012 में रिलीज हुई। साथ ही दर्शन ने कटेरा में काम किया जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही दर्शन कई फिल्मों में भूमिकाओं के लिए जाना जाते हैं।
