KRK On Prabhas: फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली यानी प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस को भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म से प्रभास का पहला लुक महाशिवरात्रि के दिन मेकर्स ने रिवील किया था। इस फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम भैरव है। रिपोर्ट्स की माने तो वह इस फिल्म में भगवान विष्णु के अवतार से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही अब प्रभास को लेकर सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान ने एक दावा किया है।
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पहले प्रभास ने आदिपुरुष में भगवान राम का मजाक बनाया। अब वह एक फिर अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD से वापस आ रहे हैं। कल्कि 2898 AD में वह विष्णु भगवान के 10वें अवतार का किरदार निभा रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रभास कल्कि के सेट पर हर रोज मीट खाते हैं। जब वह भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे थे, तब भी उन्होंने मीट खाना नहीं छोड़ा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
केआरके के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवाद जैसी स्थिति बन गई है। उनके इस ट्वीट के बाद से ही कुछ लोगों ने फिल्म को अभी से ही बायकॉट करने की मांग कर दी है। आपको बता दें, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में भी काफी विवाद हुआ था। इस फइल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। केआरके के इस ट्वीट से अब कल्कि का भविष्य भी खतरे में आ सकता है। वहीं, प्रभास के फैंस का भी इस पोस्ट के बाद माथा ठनक गया है। अब देखना यह होगा कि प्रभास को लेकर केरआके की खबर कितनी सच है।
