Indian 2 के पोस्टर में दिखा Kamal Haasan का अनोखा अंदाज, देखें कब रिलीज होने जा रही है फिल्म

Indian 2 Movie Poster : ट्विटर अकाउंट इंडियन 2 का पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने फैंस को बताया है कि फिल्म इसी साल जून में रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से फिल्म रिलीज के इंतजार में बैठे फैंस आखिरकार दो महीने बाद फिल्म देख सकते हैं।

Indian 2 Movie Poster : कमल हासन( Kamal Haasan) की अपकमिंग मूवी इंडियन 2( Indian 2) पर फैंस नजर गड़ाए बैठे हैं। जब से साउथ सुपरस्टार ने फिल्म का एलान किया है तभी से फैंस के बीच फिल्म को देखने का जबदस्त उत्साह है। पार्ट 1 की आपार सफलता के बाद अब फैंस को इंडियन पार्ट 2 से बेहद उम्मीदें नजर आ रही हैं। वहीं मेकर्स ने भी फिल्म रिलीज से पर्दा हटा दिया है और कमल हासन का शानदार पोस्टर साझा किया है।

End of Feed