कमल हासन ने इवेंट में खोया आपा, फैन की इस हरकत पर भड़के 'ठग लाइफ' स्टार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 15, 2025, 02:55 PM IST

Kamal Haasan Angry Video: कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों अपनी ठग लाइफ (Thug Life) के साथ-साथ एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कमल हासन इस वीडियो में अपने एक फैन पर गुस्सा होते हुए नजर आए। कमल हासन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Kamal Haasan Angry Video: साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों अपनी ठग लाइफ (Thug Life) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टर और फिल्म के मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं। फिल्म के साथ-साथ एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमल हासन अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Kamal Haasan Angry Video

फैन पर भड़के कमल हासन

चेन्नई में मक्कल निधि मयम की सभा में साउथ सुपरस्टार और राजनेता कमल हासन उस वक्त गुस्से में आ गए, जब एक फैन ने उन्हें स्टेज पर तलवार भेंट की। वायरल वीडियो में कमल पहले तलवार को मुस्कुराते हुए लेते दिखे, लेकिन जब फैन ने उनसे तलवार खोलकर पोज देने को कहा, तो कमल भड़क गए। उन्होंने सख्ती से कहा, 'इसे नीचे रखो हमें किताब और पेन थामना चाहिए, तलवार नहीं।' इसके बाद पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर वहां तलवार हटाई। कमल हासन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्टर के फैंस कमल हासन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed