Kamal Haasan के भाई चारुहासन के साथ हुआ दिवाली से पहले ये भयानक हादसा, बेटी का हाथ पकड़ कहा-'मैं वापस आकर तुमसे मिलूंगा'

साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन के भाई चारुहासन अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें निर्देशक और शानदार एक्टर चारुहासन दिवाली से पहले गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हाल ही में उनकी बेटी सुहासिनी मणिरत्नम ने उनकी तस्वीर शेयर की हेल्थ की जानकारी दी है।

साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन के भाई चारुहासन की तबियत ठीक नहीं है, जिसके बाद उन्हे भर्ती करवाया गया है। बता दें चारुहासन कमल के बड़े भाई है। रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक और शानदार एक्टर चारुहासन दिवाली से पहले गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Kamal Haasan

Kamal Haasan

चारुहासन की बेटी सुहासिनी मणिरत्नम ने अपने पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और फैंस को जानकारी दी है। अब फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें सुहासिनी मणिरत्नम डायरेक्टर मणिरत्नम की पत्नी और कमल हासन की भतीजी हैं। सुहासिनी मणिरत्नम ने चारुहासन और अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-दीपावली से पहले रात हम गिर गए। हमारी दीपावली आपातकालीन में थी, लेकिन हम सभी सर्जरी के लिए तैयार थे।' गिरने के बाद चारुहासन की अस्पताल में अब सर्जरी भी होगी। इस फोटो में सुहासिनी मणिरत्नम अपने पिता को पकड़े नजर आ रही हैं।

End of Feed