South Superstar Caught Red Handed With Rekha: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे अक्सर ऐसी कहानियाँ छिपी होती हैं, जो पर्दे पर दिखने वाले रोमांस से कहीं ज़्यादा दिलचस्प और विवादित होती हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कलाकार आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ के एक बड़े सुपरस्टार के अफेयर के बारें में जो एक समय पर काफी चर्चा का विषय रही थी। साउथ इस इस सुपरस्टार को उनकी पत्नी ने महबूबा संग होटल रूम में पकड़ा था। ये इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी थी कि उस सुपरस्टार के दामन पर ये अपनी छाप छोड़ गया।
Image Source: Instagram / Canva
ये कहानी किसी और की नहीं बल्कि साउथ के जाने माने कलाकार कमल हासन (Kamal Haasan) की है। साउथ एक्टर का नाम एक समय पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा के साथ जुड़ने लगा था। दोनों अपने करियर के गोल्डन दौर में थे, जब उनकी नज़दीकियों की चर्चा बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की गलियों में होने लगी। कमल हासन अपनी एक्टिंग, स्टाइल और जुनून के लिए जितने मशहूर रहे, उनकी पर्सनल लाइफ ने भी उतनी ही सुर्खियाँ बटोरीं। कहा जाता है कि इनकी मुलाकात फिल्म “मीन्दुम कोकिला” के सेट पर हुई थी, और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रोफेशनल से पर्सनल होने लगा। दोनों एक दूजे के प्यार में गिर गए और साथ वक्त बिताने लगे। लेकिन समय ने कमल हासन संग के लिए ऐसा चक्रव्यू रच डाला जिसे निकलपाना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था।
रुमर्स थे कि कमल हासन और रेखा एक होटल रूम में मौजूद थे जहां एक्टर की पत्नी वाणी गणपति पहुँच गई। वाणी को भनक लग चुकी थी कि रेखा और कमल हासन के बीच अफेयर चल रहा है। बस फिर क्या था वाणी गणपति ने रेखा और अपने पति कमल को होटल रुम में रंग हाथ पकड़ लिया। ये स्कैंडल साल 1979 के अंत में चेन्नई के "चोला शेरेटन" होटल में हुआ था। पति कमल को दूसरी महिला संग देख वाणी गणपति का दिल कांच की तरह टूट सा गया था। इस पूरी घटना के बाद कमल और वाणी के बीच दीवार खड़ी हो गई थी जो कभी टूट नहीं पाई। हालांकि रेखा, कमल और वाणी गणपति ने इस बात की पुष्टि नहीं की। जब रेखा और कमल के अफेयर के बारें में पता चला तो इसका असर फिल्म मीन्दुम कोकिला पर पड़ा। जी हां, फिल्म से रेखा को रातों-रात बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह एक्ट्रेस उन्नी मैरी ने ली। आपको बता दें कि कमल हासन ने वाणी गणपति को दोबारा चीट किया था सारिका के साथ। कमल हासन जब वाणी संग शादीशुदा थे तब सारिका ने एक्टर की बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था।
