KH x RK update: 47 साल बाद साथ दिखेगी Rajinikanth-Kamal Haasan की जोड़ी, जल्द रिलीज होगी फिल्म

Kamal Haasan and Rajinikanth Upcoming Film: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'KH x RK' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

Kamal Haasan and Rajinikanth Upcoming Film: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'KH x RK' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। मेकर्स ने अभी फिल्म के ऑफिशियल टाइटल के बारे में नहीं बताया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कब ये फिल्म रिलीज हो सकती है।

Kamal Haasan and Rajinikanth film

pic credit-instagram

'KH x RK'की रिलीज डेट

साउथ की बड़ी फिल्म जिसे फिलहाल 'KH x RK' के नाम से जाना जा रहा है, इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बन चुकी है। इसका कारण बहुत साफ है ये फिल्म लंबे समय बाद दो सुपरस्टार्स कमल हासन और रजनीकांत को एक साथ स्क्रीन पर ला रही है। इंडस्ट्री की लेटेस्ट खबरों के अनुसार, मेकर्स 2027 में किसी बड़े फेस्टिवल के मौके पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक रिलीज डेट की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म दशहरा या दीवाली 2027 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है और अगर सब कुछ प्लान के अनुसार चला तो प्रोडक्शन कई महीनों तक चलेगा।

End of Feed