Kalki On OTT: ओटीटी पर रिलीज होने से पहले कल्कि पर चली कैंची? हिंदी दर्शक इस दिन से यहां उठा सकेंगे लुत्फ

कल्कि 2898 AD अब ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। हिंदी भाषा में 'कल्कि 2898 एडी' 22 अगस्त 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।

सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद कल्कि 2898 AD अब ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। अब पता चला है कि प्रभास की यह फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 6 मिनट ट्रिम होकर ओटीटी पर रिलीज होगी। आइए जानते है कि कब और कहां इस फिल्म का हिंदी वर्जन आप देख सकते हैं।

Kalki On OTT

Kalki On OTT

हिंदी भाषा में कब और कहां होगी रिलीज

शनिवार को प्राइम वीडियो ने घोषणा की कि रिकॉर्ड तोड़ थिएटर प्रदर्शन के बाद कल्कि 2989 AD 22 अगस्त को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब और अंग्रेजी में सबटाइटल के साथ प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। हिंदी भाषा में 'कल्कि 2898 एडी' 22 अगस्त 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।

End of Feed