Kalki 2898 AD: मेकर्स ने जारी किया दिशा पाटनी का धांसू लुक, जन्मदिन पर फैन्स को लिए तोहफा

Disha Patani Look From Kalki 2898: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मेकर्स ने आज के दिन दिशा पाटनी (Disha Patani) के फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। टीम ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से दिशा पाटनी का जबरदस्त लुक शेयर कर दिया है।

Disha Patani Look From Kalki 2898: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को 32 साल की हो गई हैं। निर्माताओं ने दिशा पाटनी के जन्मदिन के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से उनका नया लुक साझा कर दिया है। फैन्स दिशा पाटनी के इस नए लुक को देखने के बाद जमकर तारीफ कर रहे हैं। 'कल्कि 2898 एडी' ने की टीम ने इंटरनेट पर दिशा पाटनी के इस नए और फ्रेश लुक को सझा किया है। फिल्म में दिशा पाटनी के किरदार का नाम भी सामने आ गया है। दिशा 'कल्कि 2898 एडी' में 'रॉक्सी के रोल में दिखाई देंगी।

Disha Patani

मेकर्स ने 10 जून को फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर जारी किया था। इस ट्रेलर में दिशा पाटनी की झलक भी दिखाई दी थी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन सहित कई कलाकार नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में लास्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी नजर आते हैं। उनकी मौजूदगी ने फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन ने किया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है।

End of Feed