Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण की जगह हुई इस हसीना की एंट्री !! नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैन्स

This Actress Replacing Deepika in Kalki 2898 AD 2: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया था। इस मूवी में अब दीपिका पादुकोण की जगह मेकर्स को उनकी हीरोइन मिल गई है। इस हीरोइन का नाम जानकार आप भी खुश हो जाएंगे।

This Actress Replacing Deepika in Kalki 2898 AD 2: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बीते साल यानी 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने लीड रोल के लिए कास्ट किया था। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट बना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आने वाली हैं। मेकर्स ने उन्हें इस मूवी से बाहर कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दीपिका पादुकोण ने फीस बढ़ाने के साथ-साथ 8 घंटे काम करने की शिफ्ट की डिमांड की थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दीपिका पादुकोण की जगह इस मूवी के लिए मेकर्स को हीरोइन मिल गई है।

This Actress Replacing Deepika in Kalki 2898 AD 2

Pic Credit: IMDb

दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' में दीपिका पादुकोण की जगह अब प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा की बातचीत इस समय मेकर्स के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए चल रही है। अगर चीजें सही रहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा को दूसरे पार्ट में प्रभास के साथ देखा जाएगा। प्रियंका चोपड़ा इस समय फ्लेक्सिबल टाइमिंग की डिमांड कर रही है ताकि वो अपनी मां की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकें।

End of Feed