शिफ्ट की डिमांड पर Kajal Aggarwal ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट, बोलीं 'ये चीजें फिक्स्ड होनी...'

Kajal Aggarwal Supports Fixed Shift: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कम करने के घंटों की अवधि और मां बनने के प्राथमिकताएं बदलने पर खुलकर बात की है।

Kajal Aggarwal Supports Fixed Shift: बीते साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को छोड़ दिया था। इस मूवी से दीपिका पादुकोण इसलिए बाहर हुई थी क्योंकि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी और मुनाफे में हिस्सेदारी के लिए कहा था। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण द्वारा की गई शिफ्ट की डिमांड पर कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया तो कईयों ने नहीं। ऐसे में अब साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने भी इस मुद्दे पर बात की है। काजोल ने कहा कि वो फिक्स्ड शिफ्ट शेड्यूल को सपोर्ट करती हैं। हालांकि फिल्म बनाने के लिए कई बार आपको फ्लेक्सिबल शिफ्ट की जरुरत होती है क्योंकि हालात ऐसे होते हैं जिन पर किसी का भी जोर नहीं चलता।

Kajal Aggarwal-Deepika Padukone

काजल अग्रवाल ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट (Pic Credit: Instagram)

मां बनने के बदल जाती हैं प्राथमिकताएं

'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए काजल अग्रवाल ने कहा कि मां बनने के बाद चीजें और प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। काजल अग्रवाल यह भी मानती है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। अब वह जान-बूझकर अपने शेड्यूल को इस तरह से बनाती हैं ताकि फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। काजल ने कहा, 'मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और यह अब ज्यादा मुश्किल हो गया है। मैं एक तय समय पर घर पहुंचना चाहती हूं।' (इसे भी पढ़ें: 2026 में 200 करोड़ी बनकर मेकर्स को मालामाल कर गईं ये 8 फिल्में, 'दृश्यम 3' ने भी मारी धांसू एंट्री)

End of Feed