2026 में 200 करोड़ी बनकर मेकर्स को मालामाल कर गईं ये 8 फिल्में, 'दृश्यम 3' ने भी मारी धांसू एंट्री

Movies Enter in Rs 200 Cr Club: 'दृश्यम 3' से लेकर 'बॉर्डर 2' सहित इंडियन सिनेमा की ये 8 फिल्में अब तक 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Jun 3 2026, 12:20 IST
इन फिल्मों ने मेकर्स को किया मालामाल...Image Credit : Instagram01 / 09

इन फिल्मों ने मेकर्स को किया मालामाल...

Movies Enter in Rs 200 Cr Club: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल साबित हुईं, तो कईयों का नाम फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो गया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इंडियन सिनेमा की उन फिल्मों के बारे में बताने में बताने जा रहे हैं, जो 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही हैं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

धुरंधर: द रिवेंजImage Credit : Instagram02 / 09

धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने 1,851.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram03 / 09

बॉर्डर 2

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस 464.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

करुप्पुImage Credit : Instagram04 / 09

करुप्पु

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

मन शंकरा वर प्रसाद गारूImage Credit : Instagram05 / 09

मन शंकरा वर प्रसाद गारू

'मन शंकरा वर प्रसाद गारू' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की थी।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram06 / 09

भूत बंगला

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूत बंगला' भी लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही। इस मूवी का कलेक्शन 242.85 करोड़ रुपये रहा है।

दृश्यम 3Image Credit : Instagram07 / 09

दृश्यम 3

मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' भी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। इस मूवी की कमाई जारी है और इसने 228.9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

वाझा II: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्सImage Credit : Instagram08 / 09

वाझा II: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स

मलयालम फिल्म 'वाझा II: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद काफी पसंद की गई। यह फिल्म 234.46 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

द राजासाबImage Credit : Instagram09 / 09

द राजासाब

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म 'द राजा साब' फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 208.38 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!