साउथ मूवीज

Peddi X Review: राम चरण की परफॉर्मेंस को लोगों ने बताया 'नेशनल अवॉर्ड विनिंग', साबित होगी ब्लॉकबस्टर

Peddi X Review: राम चरण (Ram Charan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'पेड्डी' को देखने के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस मूवी को कई लोगों ने ब्लॉकबस्टर बताया है।

Image

लोगों ने राम चरण 'पेड्डी' को बताया ब्लॉकबस्टर (Pic Credit: Instagram)

Peddi X Review: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को मेकर्स ने 4 दिन के दिन सिनेमाघरों में पेश कर दिया है। इस मूवी को हिट कराने के लिए राम चरण ने 'पेड्डी' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दर्शकों के अंदर भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने की अलग ही हाइप देखने को मिली। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अहम रोल में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि राम चरण स्टारर को देखने के बाद दर्शकों की ओर इसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। लोगों ने अपने एक्स अकाउंट पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। दर्शकों की ओर आईं शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए 'पेड्डी' को कईयों ने ब्लॉकबस्टर बताया है। लोगों का यहां तक कहना है कि इस मूवी में राम चरण की परफॉर्मेंस 'नेशनल अवॉर्ड' जीतने लायक है। (इसे भी पढ़ें: शिफ्ट की डिमांड पर Kajal Aggarwal ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट, बोलीं 'ये चीजें फिक्स्ड होनी...')

'पेड्डी' के मिल रहा है राम चरण को 'नेशनल अवॉर्ड'

'पेड्डी' को देखने के बाद दर्शकों ने राम चरण की परफ़ॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। इस मूवी में अभिनेता की एक्टिंग लोगों का जीतने में सफल रही है। कई दर्शकों ने उनके ट्रांसफ़ॉर्मेशन, स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल परफ़ॉर्मेंस की तारीफ की। कईयों का यह भी कहना है कि इस मूवी के लिए राम चरण को 'नेशनल अवॉर्ड' मिल सकता है। एक यूजर ने इसे एक देखने लायक कमर्शियल एंटरटेनर बताया, जो अपनी कमियों के बावजूद असरदार है। इस मूवी की कहानी कहने का बोझ राम चरण ने अपने कंधों पर ही उठाया है। (इसे भी पढ़ें: RCB सेलिब्रेशन वीडियो पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वो आवाज मेरी नहीं...')

Fans Reaction on Peddi

Fans Reaction on Peddi

Fans Praise AR Rahman's Music.

Fans Praise AR Rahman's Music.

इस मूवी में एआर रहमान का म्यूजिक भी दमदार है। एआर रहमान के गानों और बैकग्राउंड स्कोर की लोगों ने खूब सराहना की है। नेटिजन्स का कहना है कि कई सीन्स के साथ म्यूजिक का कॉम्बिनेशन दमदार है और यह सुनने में बेहद शानदार लगता है। कुछ लोगों को तो यह भी लगा कि उनका स्कोर उन पलों की कमी पूरी कर देता है, जहां स्क्रीनप्ले कमजोर लगता है।

Janhvi Kapoor’s role received mixed responses.

Janhvi Kapoor’s role received mixed responses.

जान्हवी कपूर की अदाकारी के लिए कही ये बात

राम चरण के साथ इस मूवी में जान्हवी कपूर भी नजर आ रही हैं। हर किसी की ओर से जान्हवी कपूर की परफॉर्मेंस को पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिले हैं। कई लोगों का लग रहा है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ उतना शानदार नहीं है। जान्हवी कपूर के रोल को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कई लोगों ने जान्हवी कपूर के योगदान को ज्यादा खास नहीं बताया। कुछ लोगों को यह भी कहना है कि फिल्म 3 घंटे के हिसाब से ज्यादा लंबी है। इसकी एडिटिंग को ओर बेहतर किया जा सकता था। सुनने में आ रहा है कि इसके बाद भी 'पेड्डी' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article