Yash New Video: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। यश की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फैंस फिल्म टॉक्सिक की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच यश का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म टॉक्सिक के एक्टर के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि यश की इस वीडियो में क्या खास बात है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: रिलीज डेट से पहले सिनेमाघरों में धमाका करेंगी Ranbir Kapoor की Ramayana, तगड़ी कमाई के लिए मेकर्स ने बनाई प्लानिंग)
यश ने फैन से की बात
एक्टर यश एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह यश का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यश अस्पताल में भर्ती अपने फैन से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। ये फैन शिवमोग्गा में उनके फैन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील बताए जा रहे हैं, जो कैंसर का इलाज करा रहे हैं। वीडियो में यश सुनील का हालचाल पूछते दिखाई दिए। उन्होंने उनकी तबीयत और इलाज के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं, उन्होंने सुनील के परिवार वालों से भी बात की। बातचीत के दौरान यश ने सुनील का हौसला बढ़ाया और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी। वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हारे साथ हूं।' इतना कहने के बाद यश ने उन्हें फ्लाइंग किस भी भेजी। (ये भी पढ़ें: 'Ramayana' में रणबीर कपूर को देख Imtiaz Ali ने की तारीफ, बोले 'वो कुछ भी कर सकता...')
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
यश इस वीडियो के अलावा फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर भी खबरों में है। फिल्म टॉक्सिक को पहले 4 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। एक्टर यश के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
