Kajal Aggarwal के साथ एक शख्स ने की बदतमीजी, बिना इजाजत किया टच, वीडियो हुआ वायरल

Kajal Aggarwal gets inappropriately Touched: हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। एक इंसान काजल अग्रवाल के साथ सेल्फी लेने आता है और उन्हें गलत तरीके से टच करने लगता है। हालांकि एक्ट्रेस उस इंसान का हाथ तुरंत झटक दिया।

Kajal Aggarwal gets inappropriately Touched: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। काजल अग्रवाल हाल ही में अपने पिता विनय के साथ हैदराबाद में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस को एक स्टोर लॉन्च के लिए बुलाया गया था। इस इवेंट का एक वीडियो एक्स पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस इवेंट में आप देख सकते हैं कि काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को एक इंसान से गलत तरीके से टच करने की कोशिश की। हालांकि एक्ट्रेस ने भी उस शख्स का हाथ झटक दिया।

Kajal Aggarwal

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हैदराबाद में एक स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान एक आदमी काजल अग्रवाल के साथ सेल्फी लेते आता है और उन्हें बिना इजाजत के टच करता है। उस इंसान की ऐसी हरकत देख काजल अग्रवाल एकदम अलर्ट हो जाती हैं और उसका हाथ झटक देती हैं। इतना ही नहीं काजल अग्रवाल ने उस इंसान को खुद से दूर होने के लिए कहा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इंटरनेट पर अजीब तरह के रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने काजल अग्रवाल का सपोर्ट करते हुए उस इंसान को लताड़ लगाई है।

End of Feed