NTRNeel का टीजर इस दिन होगा रिलीज, गर्दा उड़ाएंगे Junior NTR

Jr NTR-Prashanth Neel Film: जूनियर एनटीआर जल्द ही डायरेक्टर प्रशांत नील की मूवी में नजर आने वाले हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मूवी के टीजर को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

Jr NTR-Prashanth Neel Film: साउथ के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर जल्द ही डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की मूवी में नजर आने वाले हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दिन फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-Jr NTR के बर्थडे पर जारी होगा 'NTRNeel' का फर्स्ट लुक, Prashanth Neel ने किया फैन्स से वादा)

Junior NTR film

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

जूनियर एनटीआर की मूवी का टीजर इस दिन होगा रिलीज (pic credit-twitter)

कब आएगा जूनियर एनटीआर की मूवी का टीजर

जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील की आने वाली फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फिल्म की रिलीज से एक साल पहले मेकर्स इसका टीजर रिलीज करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह सरप्राइज जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर 19 मई की रात 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह टीजर जूनियर एनटीआर के 43वें जन्मदिन के मौके पर लॉन्च होगा।

End of Feed