Jr NTR Discharged From Hospital: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। अभिनेता को कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जूनियर एनटीआर की 12 अगस्त 2026 को एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई थी और अब 13 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वह डॉक्टरों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में सपोर्ट लगा हुआ दिखाई दे रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Chunni Song: हरियाणवी सिंगर Renuka Panwar ने सोनू निगम के साथ मिलाया हाथ, वायरल हुआ गाना)
कंधे की सर्जरी के बाद Jr NTR हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज (Pic Credit: X)
सफल रही जूनियर एनटीआर की सर्जरी
जूनियर एनटीआर को फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके कंधे की आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) की मेडिकल टीम ने सोशल मीडिया पर अभिनेता की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की हालत अच्छी है और अब वह मेडिकल निगरानी में एक स्ट्रक्चर्ड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के जरिए पूरी तरह ठीक होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
ठीक होने लगेंगे इतने दिन
इससे पहले बुधवार को मेडिकल टीम ने बताया था कि जूनियर एनटीआर को पूरी तरह ठीक होने में करीब 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। अभिनेता को जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते में 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। बताया गया कि वह फिल्म के लिए एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनके कंधे में चोट आई। सर्जरी के बाद अब उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देना होगा। जूनियर एनटीआर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर फैंस डॉक्टरों का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: V shantaram Biopic: सिद्धांत चतुर्वेदी-तमन्ना भाटिया स्टारर तय समय पर नहीं होगी रिलीज, 2027 में शुरू होगी शूटिंग)
