Devara Release Date: दशहरे पर धमाका करेगी Jr NTR- Janhvi Kapoor की 'देवरा', सामने आ गई रिलीज डेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2024, 05:29 PM IST

Jr NTR- Janhvi Kapoor's Devara Release Date: पैन इंडिया सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म देवरा की रिलीज डेट अब सामने आ गई है, फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है। अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Jr NTR- Janhvi Kapoor's Devara Release Date: जूनियर एनटीआर (JR NTR) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म देवरा (Devara)की रिलीज डेट अब सामने आ गई है।पैन इंडिया सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) अपनी आखिरी फिल्म RRR की सक्सेस के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फिल्म देवरा (Devara Release Date) के साथ साउथ इंडियन फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाली हैं। इसी के साथ ही अब जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा की रिलीज डेट सामने आ गई है, फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाना है, पहले यह फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज होनी थी, हालांकि किन्ही कारणों के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब आखिरकार फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

End of Feed